आनंद राय ने किया भाजपा के 304 करोड़ के घोटाले को उजागर, सांसद तन्खा ने की जांच की मांग
India-News
3725 Views
व्यापम घोटाले को उजागर कर पूरे देश को व्यापम में हुए भ्रस्टाचार से अवगत कराने वाले डॉ आनंद राय और सांसद विवक तन्खा की जोड़ी ने अपनी भ्रस्ट्राचार के खिलाफ जुंग जारी रखी है| हाल में ही डॉ आनंद राय ने एक ट्वीट जारी किया जिसमे एक काली मिटटी के टूटे बाँध की तस्वीर देखी जा रही है| डॉ राय ने बताया की उस काली मिटटी के बने बांध के लिए सरकार ने 304 करोड़ की लागत बताई है|
डॉ राय ने मुख्यमंत्री शिवराज को उनका भाषण याद दिलाया जिसमे उन्होंने दावा किया था की भ्रस्टाचार करने वाले को 10 फ़ीट गड्ढे में गाड़ दिया जायेगा| इसके पूर्व भी डॉ राय ने शिवराज सिंह को कई बार भाजपा द्वारा किये जा रहे भ्रस्टाचार से अवगत कराया है|
सांसद विवेक तन्खा जो की हर बार डॉ आनंद राय की ढाल बनते नज़र आये है उन्होंने कहा की जिस प्रशाशन ने इस भ्रस्टाचार को अंजाम दिया है उनसे जांच की उम्मीद करना ही गलत है| सांसद तन्खा ने प्रधानम्नत्री को आग्रह किया की वो खुद इस मामले में संज्ञान ले|
[ Article by: team tosscall ]