राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का छत्तीसगढ़ आगमन, रायपुर राजीव भवन में होगा पत्रकारवार्ता
India-News
1255 Views
लगातार दूसरी बार मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाने के बाद सांसद विवेक तन्खा का पहली बार छत्तीसगढ़ आगमन होगा| सांसद तन्खा सुप्रीम कोर्ट के जाने माने अधिवक्ता एवं पूरे देश में अपनी जनसेवा के लिए प्रसिद्द है, साथ ही कश्मीरी पंडितो की लड़ाई में सांसद विवेक तन्खा कश्मीरी पंडितो की सबसे बड़ी उम्मीद बन के उभरे है, यही वजह रही की सांसद तन्खा को निर्विरोध दूसरी बार राज्यसभा के लिए कांग्रेस द्वारा भेजा गया|
राज्य सभा सदस्य विवेक तन्खा राजीव भवन में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे| वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा 11 जून शनिवार को रात 8.45 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर पहुंचेंगे। वे 12 जून रविवार को दोपहर 12 बजे प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पत्रकारवार्ता को संबोधित करेंगे। तथा 12 जून को शाम 5.40 बजे नियमित विमान सेवा द्वारा रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
[ Article by: team tosscall ]