सांसद तंखा ने कटनी के विकास के लिए 3 लाख 60 हजार रुपए किए स्वीकृत
India-News
1755 Views
सांसद तंखा ने एक बार फिर कटनी वासियों को सौगात दिया हैं। उन्होंने कटनी हेतु पुनः 3 हैंडपंप और तिलक कॉलेज को खेल सामग्री स्वीकृत किए हैं।
दरअसल कटनी में गहराते जल संकट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ट अधिवक्ता तथा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने कांग्रेस नेता दिव्यांशु मिश्रा के आग्रह पर मुड़वारा कटनी के वार्ड क्रमांक 21 अंबेडकर वार्ड, वार्ड क्रमांक 37 विवेकानंद वार्ड, एवं वार्ड क्रमांक 34 रामकृष्ण परमहंस वार्ड को हैंडपंप एवं शासकीय तिलक कॉलेज कटनी को क्रिकेट मेट, कबड्डी मेट, स्टेग इंटरनेशनल डीलक्स एवं एच पे जे 1535 स्वीकृत किया है।
इससे पहले भी सांसद तंखा ने कटनी में दो हैंडपंप हेतु 2 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए थे एवं वर्तमान में तीन हैंडपंप हेतु 3 लाख 60 हजार स्वीकृत किए हैं। साथ ही बच्चों के स्वस्थ जीवन में खेल के विशेष महत्व को समझते हुए कॉलेज प्रबंधन द्वारा बताई गई आवश्यक वस्तुएं हेतु भी दो लाख सात हजार की राशि कटनी जिले के अग्रणी शासकीय तिलक कॉलेज कटनी को स्वीकृत किया गया है। ताकि कटनी की जनता को जल संकट से राहत मिल सके और कॉलेज के बच्चों को खेल में सुविधा मिल सकें।
[ Article by: team tosscall ]